फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   House and cow shed burnt in Badahar, loss estimated at Rs 6 lakh

Hamirpur (Himachal) News: बडैहर में मकान और गोशाला जले, छह लाख के नुकसान का अनुमान

Mon, 27 Jan 2025 06:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 27 Jan 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
House and cow shed burnt in Badahar, loss estimated at Rs 6 lakh
गांव बडैहर में मकान में आग लगने से हुआ नुकसान, मौके पर पहुंचे लोग। : संवाद
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के गांव बडैहर में दोपहर को आग लगने से एक मकान और गोशाला जलकर राख हो गए, जिससे लगभग छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना के समय परिवार घर पर नहीं था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बडैहर के प्रधान वीरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि आग उस समय लगी जब परिवार एक व्यक्ति के निधन पर गांव में गया हुआ था। घर से धुआं और लपटें निकलती देख ग्रामीणों ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कमरे में रखा फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, अलमारी, बेड, कपड़े, बर्तन और अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन सड़क सुविधा न होने के कारण गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। इससे नुकसान और बढ़ गया। पटवारी हल्का बडैहर अमन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 10,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।

गांव बडैहर में मकान में आग लगने से हुआ नुकसान, मौके पर पहुंचे लोग। : संवाद

गांव बडैहर में मकान में आग लगने से हुआ नुकसान, मौके पर पहुंचे लोग। : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed