फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hospital route blocked due to sewerage work

सीवरेज कार्य से अवरुद्ध हुआ अस्पताल मार्ग

Sun, 18 Apr 2021 07:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
नादौन। सीवरेज कार्य से नादौन अस्पताल संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वैकल्पिक मार्ग में बने सीवरेज चैंबर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे वार्ड एक से होकर अस्पताल जाने वाले मार्ग पर आवाजाही बंद होने के कगार पर है। यहां वाहनों की आवाजाही के कारण हाल ही में बनाए गए चैंबर में से कुछ क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय लोगों प्रीतम, रतन चंद, अजय, विकास, सुषमा, अनीता, तारा देवी और विपिन ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि यह मार्ग भी बंद हो गया तो अस्पताल जाने के लिए कोहला और औद्योगिक क्षेत्र से होकर करीब 6 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना होगा।
विज्ञापन

ऐसे में आपात स्थिति में रोगी को अस्पताल पहुंचाना हो तो समस्या की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों ने बताया कि वार्ड एक में जिस वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है वह रास्ता कुछ स्थानों पर तंग है। यहां वाहनों की आवाजाही के दौरान कई बार जाम लग रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि वैकल्पिक मार्ग में समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाया जाए। इस संबंध में जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता राकेश सोनी ने बताया कि ठेकेदार को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed