फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Horticulture Department will allocate 20 thousand saplings in winter, Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: सर्दियों में 20 हजार पौधे आवंटित करेगा उद्यान विभाग हमीरपुर

Mon, 23 Sep 2024 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
बागवानों को सर्दियों में लगने वाले फलदार पौधे बांटेगा विभाग
विज्ञापन

जिले के किसानों और बागवानों से मांगी फलदार पौधों की डिमांड

15 दिसंबर से फलदार पौधे बांटने की प्रक्रिया शुरु करने का लक्ष्य निर्धारित

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। वर्षाकालीन फलदार पौधे बांटने के बाद अब उद्यान विभाग हमीरपुर शीतकालीन फलदार पौधे किसानों और बागवानों को उपलब्ध करवाएगा। विभाग ने बागवानों को सर्दी के मौसम में लगाए जाने वाले फलदार पौधे उपलब्ध करवाने के लिए प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत उद्यान विभाग की ओर से बागवानों से फलदार पौधों की डिमांड मांगी है।

मांग मिलने के बाद उद्यान विभाग बागवानों को फलदार पौधे सरकारी दरों पर उपलब्ध करवाएगा। उद्यान विभाग की ओर से हर वर्ष बागवानों व किसानों को सस्ती दरों पर मौसम अनुसार फलदार पौधे उपलब्ध करवाए जाते हैं। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को लेकर उद्यान विभाग 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक फलदार पौधे उपलब्ध करवाएगा। यह फलदार पौधे उद्यान विभाग की ही नर्सरियों में तैयार किए गए हैं। बागवान इन फलदार पौधों को नजदीकी विक्रय केंद्रों से प्राप्त कर सकेंगे। सर्दियों में सेब, नाश्पाती, जापानी फल, अमरूद, अनार सहित अन्य फलदार पौधे लगाए जाते हैं। बागवानी विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने कहा कि 15 दिसंबर से बागवानों को सर्द ऋतु में लगने वाले फलदार पौधे मिलना आरंभ हो जाएंगे। बागवानों से फलदार पौधों की डिमांड मांगी जा रही है। बागवान बगीचा तैयार करने के लिए नजदीक के उद्यान विकास अधिकारी की सहायता ले सकते हैं। बागवानों को जलवायु के अनुसार ही फलदार पौधों का चयन करना चाहिए। लगभग 20 हजार फलदार पौधों का लक्ष्य रखा गया है। यदि मांग अधिक होती है तो अन्य जिलों की नर्सरियों से भी फलदार पौधे मंगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed