फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hopes on the throne in Nadaun Hospital, patients on the floor

Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्पताल में अर्श पर उम्मीदें, फर्श पर मरीज

Wed, 24 Jul 2024 02:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Hopes on the throne in Nadaun Hospital, patients on the floor
नादौन अस्पताल में जमीन पर बैठेे मरीज। संवाद
कांगू/नादौन (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन में अल्ट्रासाउंड करवाने वाले मरीजों के लिए बैठने तक की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। मरीजों को फर्श पर ही बैठना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल नादौन में सप्ताह में एक दिन ही अल्ट्रासाउंड करने की व्यवस्था की गई है। इससे निर्धारित दिन में मरीजों की अधिक भीड़ रहती है। दूरदराज से आए मरीजों को बैठने की उचित व्यवस्था न होने के कारण फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। विभाग को इस बात की कोई चिंता नहीं है। मरीजों कमलेश, नीरू, कांता देवी, रशिका आदि ने कहा कि नादौन सिविल अस्पताल जिला हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना की सीमाओं से सटा हुआ है और यहां पर मरीजों की अधिक भीड़ रहती है।
विज्ञापन



सरकार ने मरीजों के लिए तमाम सुविधाएं प्रदान कर रखी है परंतु स्वास्थ्य विभाग समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अल्ट्रासाउंड कमरे के बाहर महज दो ही टेबल लगाए गए हैं। जहां पर बड़ी मुश्किल से आठ या 10 लोग ही बैठ सकते हैं और अन्य मरीजों तथा लोगों को नीचे बैठकर ही अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। कई बार इस बारे में विभाग से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से इस परेशानी का हल करने की मांग उठाई है। इस बारे में बीएमओ नादौन डॉ. केके शर्मा ने कहा कि लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाए गए हैं। फिर भी समस्या पेश आ रही है तो मरीजों को बैठने के लिए और बेंच लगाने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed