फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   History of NSS explained

Hamirpur (Himachal) News: एनएसएस के इतिहास के बारे में समझाया

Tue, 24 Sep 2024 07:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में मंगलवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जीसी राणा के निर्देशानुसार एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉक्टर जीसी राणा ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के स्थापना के संबंध में जानकारी दी और एनएसएस के इतिहास, समग्र उद्देश्य, राष्ट्र एवं व्यक्तित्व विकास में इसका महत्व बताया। कहा कि सभी देशों के निर्माण में युवाओं का सबसे बड़ा योगदान होता है। इनके कंधों पर ही देश की जिम्मेदारी है और यह युवा देश के विकास में अपनी भूमिका भी निभा रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य ने साथ ही स्वयंसेवकों को एनएसएस के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर भी जानकारी दी। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों की अभिव्यक्ति व विचार को सामने लाने के उद्देश्य से भाषण व पोस्टर मेकिंग जैसी गतिविधियां करवाई गईं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अंजना कुमारी ने भी विद्यार्थियों को बताया कि इस दिन आयोजित गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के लिए कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed