{"_id":"5f5fb3358ebc3e6de0002857","slug":"hindi-divas-hamirpur-hp-news-sml345105595","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग और स्लोगन से हिंदी भाषा की उपयोगिता बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटिंग और स्लोगन से हिंदी भाषा की उपयोगिता बताई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर/सुजानपुर। हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला स्तरीय राजभाषा हिंदी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त हरिकेश मीणा ने की। जिला भाषा एवं संस्कृति अधिकारी निक्कू राम ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। मीणा ने कहा कि प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भाषा के बिना कोई भी अपनी बात और भावनाओं को अभिव्यक्त नहीं कर पाता है। भाषा के माध्यम से ही विभिन्न प्रकार की संस्कृतियों को जाना जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि सभी कर्मचारी और अधिकारी हिंदी भाषा को अधिक से अधिक प्रयोग में लाएं। इस अवसर पर हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने पर सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपायुक्त ने सम्मानित किया।
अधिकारी वर्ग में सुशील कौंडल, आदेशक गृह रक्षा दशमी वाहिनी हमीरपुर और कर्मचारी वर्ग में मिंडुल सिंह, वरिष्ठ सहायक, जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय हमीरपुर उमेश कुमारी, लिपिक जिला कोषाधिकारी कार्यालय हमीरपुर को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किए गए। जिला भाषा व संस्कृति अधिकारी निक्कू राम ने कहा कि विभाग द्वारा हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
वहीं सिलिकॉन मॉडल स्कूल आलमपुर के छात्रों और शिक्षकों ने हिंदी दिवस मनाया, जिसमें एलकेजी से आठवीं तक के छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में ऑनलाइन अपनी प्रस्तुति दी। स्कूल प्रधानाचार्य वरुण शर्मा ने इस दिन को मनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। भगवती पब्लिक स्कूल के छात्रों ने घर से हिंदी दिवस मनाया। पेंटिंग व स्लोगन के माध्यम से हिंदी भाषा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आरती कटोच ने कहा कि हिंदी भारत की सबसे अधिक प्रयोग की जाने वाली भाषा हैै। पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय हमीरपुर में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हमीरपुर मंडल प्रमुख विनीष चावला ने की। कार्यक्रम में उपमंडल प्रमुख सुरेश कुमार बौद्ध, मुख्य प्रबंधक विनीत अग्रवाल, मुख्य जिला अग्रणी प्रबंधक जीसी भट्टी सहित सभी उच्च अधिकारी और मंडल कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रबंधक राजभाषा सनम पालमो ने कार्यक्रम में उपस्थित मंडल प्रमुख, मुख्य प्रबंधक एवं सभी उपस्थित स्टाफ सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 7 टीमों ने भाग लिया।