{"_id":"69ef07db072762fd6a0fa345","slug":"himachal-news-hamirpur-liquor-fraud-fake-officers-in-bmw-threaten-staff-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हमीरपुर में सरकारी अधिकारी बताकर ठेके से ले गए मुफ्त शराब, लाइसेंस रद्द करवाने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हमीरपुर में सरकारी अधिकारी बताकर ठेके से ले गए मुफ्त शराब, लाइसेंस रद्द करवाने की दी धमकी
Mon, 27 Apr 2026 12:23 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:23 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में कुछ लोगों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर रौब जमाया व ठेकों से बिना पैसे दिए महंगी शराब की बोतलें ले गए। पुलिस थाना सदर हमीरपुर में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सदर थाना के तहत सरकारी अधिकारी बताकर धौंस जमाने और ठेकों से बिना पैसे दिए शराब की बोतलें लेने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। मामले में शराब कारोबारी सौरभ कटोच निवासी हमीरपुर ने शिकायत दी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ लोग खुद को राज्य आबकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बताकर ठेकों के कर्मचारियों को डरा-धमकाकर मुफ्त में शराब और बीयर ले गए। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति बीएमडब्ल्यू गाड़ी तो दूसरा व्यक्ति अन्य गाड़ी में आकर शराब और बीयर की मांग करते हैं। ये व्यक्ति 18 अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे मट्टनसिद्ध स्थित शराब के ठेके पर पहुंचे। इसके बाद 19 अप्रैल को करीब तीन बजे बड़सर क्षेत्र के भिरा स्थित ठेके पर पहुंचे। 24 अप्रैल को रात करीब साढ़े सात बजे फिर से बीएमडब्ल्यू गाड़ी में आकर ठेके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने वहां मौजूद सेल्समैन को धमकाया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो ठेके का लाइसेंस रद्द करवा दिया जाएगा या उन्हें झूठे मामलों में फंसा दिया जाएगा। धमकी मिलने के बाद कर्मचारियों ने मामले की जानकारी दी। इसके बाद सौरभ ने पुलिस में शिकायत देकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन