{"_id":"5704faea4f1c1b484cc81133","slug":"himachal-divas-to-be-celebrated-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में होगा हिमाचल दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में होगा हिमाचल दिवस समारोह
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 06 Apr 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल दिवस पर कार्यक्रम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल दिवस पर 15 अप्रैल को बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में जिला स्तरीय समारोह मनाया जाएगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उपायुक्त रूपाली ठाकुर ने हमीर भवन में हिमाचल दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस समारोह को आकर्षक बनानया जाएगा। इस दौरान देश भक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समारोह में परेड की सलामी ली जाएगी। इसमें पुलिस, होमगार्ड, स्काउट एंड गाइड और एनसीसी स्टूडेंट परेड में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल दिवस पर परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध, एसडीएम कृत्तिका कुल्हरी, एसी टू डीसी डॉ. आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन