फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Congress Seva Dal will conduct election brainstorming in Hamipur today

Hamirpur (Himachal) News: हिमाचल कांग्रेस सेवादल आज हमीपुर में करेगा चुनावी मंथन

Thu, 04 Apr 2024 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
प्रदेशस्तरीय बैठक का एनजीओ भवन हमीरपुर में होगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिमाचल कांग्रेस सेवादल की बैठक एनजीओ भवन हमीरपुर में शुक्रवार को आयोजित होगी। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मदन लाल कौंडल करेंगे। बैठक में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल कौंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव पर मंथन करेंगे। लोकसभा चुनाव व उप चुनाव को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा होगी।


कांग्रेस सेवादल हमीरपुर के अध्यक्ष मदन लाल कौंडल ने कहा कि 11 बजे यह बैठक शुरू होगी। बैठक में पार्टी की चुनावी तैयारियों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। सीएम सुक्खू के नाम और चेहरे पर जनता कांग्रेस को चुनाव में बहुमत देगी। जिले की जनता में उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बने राजेंद्र राणा व इंद्रदत्त लखनपाल के खिलाफ खासा रोष व्याप्त है। जिला की जनता इन नेताओं को चुनाव में आइना दिखाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह है। लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करेगी। कौंडल ने कहा कि विधायकों ने पार्टी से बगावत कर जनादेश को शर्मसार किया है। जनादेश के अपमान से आक्रोशित जनता नेताओं को राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed