{"_id":"5fa438b58ebc3e9bd646ef7f","slug":"him-era-market-strart-hamirpur-hp-news-sml350660128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन में स्वयं सहायता समूहों की हिम ईरा मार्केट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन में स्वयं सहायता समूहों की हिम ईरा मार्केट शुरू
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी एवं उत्पादों की बिक्री का आयोजन खंड विकास कार्यालय नादौन परिसर में किया गया। प्रशासन ने इस प्रदर्शनी को हिम ईरा मार्केट का नाम दिया है। हर वीरवार को इस मार्केट का आयोजन होगा। वीरवार को एसडीएम विजय धीमान ने इस मार्केट का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि इस प्रयास से स्वयं सहायता समूहों को सामूहिक मंच मिलेगा तथा उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। वहीं, खंड विकास अधिकारी अपराजिता चंदेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने लोकल फॉर वोकल को साकार करने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। आगामी वीरवार से इस मार्केट को बस अड्डा के आसपास किसी उचित स्थान पर लगाया जाएगा ताकि, महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए ग्राहकों से सीधा संपर्क बन सके। उन्होंने बताया कि इस योजना को सफल बनाने के लिए आगामी समय में नादौन के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह की मार्केट लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह स्थानीय महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए स्वयं सहायता समूहों की ओर से देसी तकनीक से तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पाद अधिक से अधिक मात्रा में खरीदें। इस दौरान सतगुरु, कृष्णा, सिद्ध बाबा, राधे कृष्णा, शिवा, आजीविका आदि स्वयं सहायता समूहों की ओर से अपने उत्पाद प्रदर्शित किए गए। महिलाओं ने कहा कि सरकार और प्रशासन का उन्हें यदि पूरा सहयोग मिले तो वह बड़े पैमाने पर उत्पाद तैयार कर सकती हैं। इस दौरान पपीते की बर्फी, मिठाई, विभिन्न तरह के अचार, मोमबत्तियां, थैले व ऊनी वस्त्र आदि प्रदर्शित किए गए।