फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hijras created a controversy over taking shagun money in Maharal

Hamirpur News: महारल में शगुन राशि लेने पर हिजड़ों ने किया विवाद, शगुन के तौर पर एक लाख रुपये देने की मांग

Mon, 27 Oct 2025 12:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी(हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी(हमीरपुर)। Updated Mon, 27 Oct 2025 12:18 PM IST
विज्ञापन
Hijras created a controversy over taking shagun money in Maharal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

बड़सर उपमंडल की महारल पंचायत में रविवार को उस समय माहौल तनाव पूर्ण हो गया जब हिजड़ों की टोली ने एक परिवार से शगुन के लिए एक लाख रुपये की मांग कर दी। परिवार सदस्यों के अनुसार शादी हुए एक दिन भी नहीं हुआ था कि दियोटसिद्ध क्षेत्र के हिजड़ों की एक टोली ने शगुन के नाम पर एक लाख रुपये की मांग कर दी। जब परिवार सदस्यों ने शगुन राशि को कम करने की मांग की तो बात गाली-गलौज और झगड़े पर आ पहुंची।

विज्ञापन


इसके बाद परिवार सदस्यों ने पुलिस को शिकायत दे दी। ग्रामवासियों सुभाष चंद, करतार सिंह, उपप्रधान विचित्र सिंह ढटवालिया, धनी राम शर्मा, सुरेश कुमार आदि ने कहा इन दिनों शादी-ब्याह और अन्य शुभ आयोजनों के मौके पर बधाई मांगने वालों की मनमानी से लोग त्रस्त हो चुके हैं। लोग बधाई के नाम पर मनचाही और बड़ी रकम की मांग करते हैं। यदि राशि नहीं दी जाती तो वे गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग कर श्राप देने पर उतर आते हैं। बधाई देना एक पुरानी परंपरा है और लोग खुशी-खुशी शगुन देते भी हैं, लेकिन जबरन वसूली का एक जरिया बना लिया गया है। मौके पर पुलिस चौकी बिझड़ी की टीम ने पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया। इसके बाद माहौल शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed