{"_id":"061ec60618e0f08a6c89ab7c5ea7ff04","slug":"high-voltage-burns-electric-appliances-at-nadaun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्टेज बढ़ने से जले बिजली उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोल्टेज बढ़ने से जले बिजली उपकरण
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, नादौन
Updated Wed, 24 Feb 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल नादौन के साथ लगती ग्रांम पंचायत बेला के वार्ड तीन में अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ने से करीब आधा दर्जन लोगों के बिजली उपकरण जल गए।
विज्ञापन
वार्ड वासी कपिल कुमार ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे अचानक वोल्टेज बढ़ जाने से बिजली मीटर, दो पंखे, वायरिंग के साथ सभी बल्ब जल गए। सुरेश कुमार का कहना है कि उसका टीवी, फ्रिज, पंखा, बल्ब और वायरिंग जल गए।
विज्ञापन
सुदेश की वायरिंग तथा पंखा जल गए। अजय का पंखा और वायरिंग के साथ बल्व तथा गुरदेव का टीवी और वायंरिग जलकर राख हो गए।
चौधरी राम का पंखा, बल्ब और वायरिंग, सुनील कुमार का टीवी तथा पंखा वायरिंग के साथ राख हो गया। इन लोगों ने बताया कि स्विच बंद होने के बावजूद अचानक पंखे घूमने लगे और उनसे धुंआ निकल पड़ा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर नुकसान का जायजा लेने गए एलसी परमार ने बताया कि दो तारों के बीच गिलहरी के आ जाने से शार्ट सर्किट हुआ है। इससे यह समस्या पेश आई है।