{"_id":"5fdf8d808ebc3ecd6d668b73","slug":"herone-tasker-on-remand-hamirpur-hp-news-sml355148358","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन के साथ पकड़े महिला समेत चारों आरोपी 23 तक रिमांड पर भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरोइन के साथ पकड़े महिला समेत चारों आरोपी 23 तक रिमांड पर भेजे
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत 28 ग्राम होरोइन के साथ पकड़े गए चारों आरोपियों को कोर्ट ने 23 दिसंबर तक पुलिस की रिमांड पर भेजा है। इस दौरान पुलिस इनसे गहनता से पूछताछ करेगी। नशे के धंधे से जुड़े अन्य सौदागरों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। सदर पुलिस की एसआईयू टीम ने शनिवार को मट्टनसिद्ध में एक निजी गेस्ट हाउस में ठहरी महिला समेत चार लोगों से 28 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
इनमें से एक युवक हमीरपुर जिला के बडैहर गांव, जबकि महिला व दो अन्य लोग जिला सोलन के रहने वाले हैं। भोरंज के बडैहर का आरोपी अमित कुमार और जिला सोलन के खडीहन गांव के आरोपी तेज सिंह पर पूर्व में भी एनडीपीएस के मुकद्दमे दर्ज हैं। वहीं, तेज सिंह पर हत्या सहित मारपीट, चोरी के मामले भी दर्ज है और वह पेरोल पर था। तीसरा व्यक्ति पवन कुमार (25) निवासी गांव, डाकघर व तहसील कसौली जिला सोलन और महिला (23) निवासी गांव डगयार डाकघर परवाणू तहसील कसौली की निवासी हैं। पुलिस ने चारों को 28 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इन्हें कोर्ट से 23 तक पुलिस रिमांड मिली है।