फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Help accident victims immediately, police will not interrogate: DC

दुर्घटना के पीड़ितों की तुरंत करें मदद, पुलिस नहीं करेगी पूछताछ : डीसी

Tue, 02 Jul 2024 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
जिलास्तरीय समिति ने गुड सेमेरिटन अवार्ड के लिए भेजे 2 लोगों के नाम
विज्ञापन

13 अप्रैल को हमीरपुर-वृंदावन बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर की थी घायलों की मदद
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि किसी भी सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद अगर घायलों की मदद की जाए तो कई लोगों की बहुमूल्य जानें बच सकती हैं। ऐसी दुर्घटनाओं के बाद गोल्डन ऑवर के दौरान यानी एक घंटे के भीतर घायलों को मदद की तत्काल आवश्यकता होती है। इसलिए किसी भी सड़क दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी को घायलों की मदद के लिए तुरंत आगे आना चाहिए।

मंगलवार को जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि सड़क दुर्घटना के घायलों की तत्काल मदद करने वाले और उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले प्रत्यक्षदर्शियों से पुलिस भी कोई अनावश्यक पूछताछ नहीं करती है। ऐसे मददगार लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने गुड सेमेरिटन अवार्ड भी आरंभ किया है। बैठक के दौरान जिला स्तरीय समिति ने 13 अप्रैल को गांव टियाले दा घट्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई हमीरपुर-वृंदावन बस के घायलों की तत्काल मदद करने तथा उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले दो लोगों महेंद्र सिंह और संदीप ठाकुर के नाम गुड सेमेरिटन अवार्ड के लिए अनुमोदित करने का निर्णय भी लिया।
विज्ञापन


जिला में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने, स्कूल बसों और सभी प्रकार के सार्वजनिक एवं निजी वाहनों में आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों तथा यातायात नियमों की सख्ती से अनुपालना को लेकर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर एसपी भगत सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा, एचआरटीसी के डीडीएम राजकुमार पाठक और अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed