फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Heavy rains and landslides in Hamirpur, educational institutions will remain closed even today

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में भारी बारिश और भूस्खलन, आज भी बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

Thu, 24 Aug 2023 01:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
नादौन/हमीरपुर। जिले में भारी बारिश का क्रम जारी है। इसके चलते वीरवार को भी पूरे जिले में सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। मंगलवार से ही भारी बारिश का क्रम जारी है। बुधवार को भी दोपहर बाद तेज बारिश हुई। बारिश के कारण जिले में 33 सड़कें बंद हो गईं। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने शाम तक 25 सड़कों को बहाल कर दिया। वहीं आठ सड़कें अभी बंद हैं। हमीरपुर से ऊना जाने वाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग भी बाधित हो गया। इसे शाम को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन



जिले में 174 में से 24 पेयजल योजना ही चल रही हैं। जबकि शेष पेयजल योजनाएं नदी और नालों में गादयुक्त पानी आने के कारण बंद कर दी गई हैं। जहां स्कीमें बंद हैं वहां पेयजल संकट की संभावना बनी हुई है। एचआरटीसी के 166 में से 90 रूट बंद रहे। बारिश के कारण छह कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं तीन कच्चे मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए। तीन डंगे, छह पशुशालाएं जमींदोज हो गईं। हथोल पंचायत में मानखड्ड किनारे बनाया गया ओवरहेड टैंक खड्ड की बाढ़ में बह गया। जबकि यहां के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बह गया है। इससे स्कूल परिसर को भी खतरा बना हुआ है। वही सदोह गांव में स्थित एक निजी स्कूल के निकट स्लाइडिंग होने से परिसर को खतरा बना हुआ है। नादौन शहर के पतन बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में बड़ा पीपल का पेड़ जड़ से उखड़ गया है।
विज्ञापन


बाक्स:
इन मकानों और गोशालाओं को पहुंचा नुकसान-

शहर के वार्ड तीन में लेबर चौक के पास बीपीएल परिवार से संबंधित रीता देवी, पत्नी सुदेश कुमार का दो कमरों का स्लेटपोश मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। भरमोटी पंचायत में दिलीप चंद, पुत्र नाथूराम के घर का एक कमरा और पशुशाला ध्वस्त हो गया है। सदोह गांव में राकेश कुमार, पुत्र काशीराम का रिहायशी कच्चा मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। झलान गांव की गायत्री देवी, पत्नी विपिन कुमार, इसी गांव के छोटू राम, पुत्र बेली राम, बटाहली गांव के सरबजीत, पुत्र बख्शी राम, पोखरू पलाखर गांव की शशि बाला, पत्नी किशोरी लाल की पशुशालाएं ध्वस्त हो गए हैं। बेला पंचायत में अशोक कुमार, मनीष नंदा, ताराचंद, ओम प्रकाश आदि के घरों में पानी घुस गया। वहीं नादौन बाजार में राकेश जैन सहित अन्य कुछ दुकानदारों की दुकानों में भी पानी आ जाने से काफी नुकसान हुआ है। सपडोह के गांव जटियाला के निवासी मदन लाल का स्लेटपोश मकान गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्राम पंचायत अम्मण के अंतर्गत आने वाली सड़क कैहरवीं से वाया रज्यार अमनेड़ सड़क पर गांव रज्यार के पास पहाड़ी से वृक्षों सहित भारी मलबा गिर गया है। इससे वह पूरी तरह बंद हो गई है। बणी स्कूल के पास छज्जु राम का मकान गिर गया। ग्राम पंचायत गलोड़ खास में राकेश कुमार, पुत्र शुहनु राम गांव रोपडू का स्लेटपोश कच्चा मकान गिर गया। सुजानपुर शहर में जलभराव हो गया। वार्ड नंबर आठ में बहने वाले नाले ने एक बार फिर रौद्र रूप धारण किया। वार्ड नंबर नौ ढांगू मोहल्ला के पास पुराने पानी के तालाब का एक हिस्सा टूट गया। नगर पंचायत भोटा में भारी बारिश के कारण दो लोगों के दो मंजिला स्लेटपोश मकान और दो मंजिला स्लेटपोश दुकानें गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed