फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Heat stroke management corner will be built with OPD of every hospital

Hamirpur (Himachal) News: हर अस्पताल की ओपीडी के साथ बनेगा हीट स्ट्रोक प्रबंधन कॉर्नर

Fri, 21 Jun 2024 01:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Heat stroke management corner will be built with OPD of every hospital
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बैठक को संबोधित करते हुए। संवाद
हमीरपुर। प्रदेशभर में हीट स्ट्रोक से प्रभावित जो मरीज अस्पताल में आएंगे उनकी रिपोर्ट और रिकॉर्ड तुरंत अधिकारियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्रेषित करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, हीट स्ट्रोक को रोकने के लिए ओपीडी के नजदीक एक बीट कार्नर स्थापित किया जाएगा। इसमें हीट स्ट्रोक की रोकथाम के लिए सभी बुनियादी दवाएं, प्रतिरक्षा सुविधाएं जैसे ठंडा पीने का पानी, ओआरएस, एसी और आईईसी सामग्री के साथ कूलर उपलब्ध होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और एनएचएम के निदेशक ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। पीड़ित रोगियों के उपचार के लिए स्टाफ नर्स और चिकित्सा अधिकारी के साथ-साथ रोगी को परामर्श देने के लिए स्वास्थ्य शिक्षक और पर्यवेक्षक जैसे स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने सभी स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को हीट वेव से संबंधित जानकारी समय पर उपलब्ध करवाने व बचाव के प्रावधान करने के आदेश पारित कर दिए हैं। हीट स्ट्रोक एक गंभीर स्थिति है जिसका अगर तुरंत समाधान न किया जाए तो यह जीवन के लिए खतरा हो सकता है।
विज्ञापन



हीट स्ट्रोक तब ज्यादा होता है जब लंबे समय तक उच्च तापमान के संपर्क में रहते हैं और समय पर पानी न पीकर व शरीर को ठंडा करने के उपाय न कर लगातार कार्य करते रहते हैं। ऐसे में इसकी रोकथाम के लिए बीट कॉर्नर की स्थापना के लिए ओपीडी के पास क्षेत्रों की पहचान करने व रोकथाम के लिए सभी बुनियादी दवाएं, प्रतिरक्षा सुविधाएं जैसे ठंडा पीने का पानी, ओआरएस, एसी और आईईसी सामग्री के साथ कूलर उपलब्ध करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे मामलों की रिपोर्टिंग और रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने और उच्च अधिकारियों को आगे की रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए कहा गया है। वहीं, संबंधित ब्लॉक में हीट स्ट्रोक की रोकथाम और प्रबंधन के लिए बड़े पैमाने पर आईईसी गतिविधि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि हीट स्ट्रोक से प्रभावित जो भी मरीज अस्पताल में आएंगे उनकी रिपोर्ट व रिकॉर्ड तुरंत अधिकारियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्रेषित करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed