{"_id":"6a1f0ea830b47eae5a0cd6ae","slug":"heat-shows-its-attitude-watermelon-gives-coolness-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-195629-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गर्मी ने दिखाए तेवर, ठंडक दिला रहा तरबूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गर्मी ने दिखाए तेवर, ठंडक दिला रहा तरबूज
Wed, 03 Jun 2026 10:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
भोटा में सड़क के किनारे बेचने के लिए रखे गए तरबूज। संवाद
हमीरपुर। जून की तपती धूप और बढ़ते तापमान के बीच लोगों का रुझान ठंडी तासीर वाले फलों की ओर बढ़ गया है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग इन दिनों सबसे ज्यादा तरबूज और खरबूजे की खरीदारी कर रहे हैं। इसके चलते जिला मुख्यालय सहित विभिन्न बाजारों में इन फलों की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। बढ़ती मांग को देखते हुए फल विक्रेताओं ने भी अपनी दुकानों पर तरबूज और खरबूजे की खेप बढ़ा दी है।
जिला के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से लेकर शाम तक फल विक्रेताओं की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। स्थानीय व्यापारियों के अलावा पंजाब और अन्य राज्यों से आए विक्रेता भी सड़क के किनारे तरबूज के बड़े-बड़े ढेर लगाकर बिक्री कर रहे हैं। लाल और ताजे तरबूज राहगीरों और वाहन चालकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
फल विक्रेताओं का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के साथ बिक्री में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्तमान में तरबूज करीब 30 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं की पहुंच में बना हुआ है। व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के साथ मांग में भी और तेजी आएगी। मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्यिस रहा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार तरबूज में 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी और कई आवश्यक खनिज तत्व पाए जाते हैं। वहीं खरबूजा भी शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में सहायक माना जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में तरबूज और खरबूजा स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखते हैं। यही वजह है कि बढ़ती गर्मी के बीच इन फलों की मांग लगातार बढ़ रही है।