फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   health

जिले में कोरोना से चौथी मौत, चार महिलाओं समेत 8 पॉजिटिव

Sat, 08 Aug 2020 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सराहकड़ पंचायत के 74 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना के चलते मौत हो गई। हमीरपुर में अब तक कोरोना से चार लोगों की मौत हो चुकी है। बुजुर्ग किडनी रोगी था और चंडीगढ़ से 26 जुलाई को इलाज करवाकर हमीरपुर लौटा थ्?ा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसे 28 जुलाई को हमीरपुर से नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां इसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जिले में चार महिलाओं समेत कुल आठ और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि एक 77 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक सहित दो लोगों ने कोरोना को मात दी है।
शुक्रवार देर रात को जिले में आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोग पहले से ही गृह संगरोध में थे। इनमें हमीरपुर तहसील के गांव नेरी का 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। वह 28 जुलाई को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से आया था। 29 जुलाई को चंडीगढ़ से आई बीड़ बगेहड़ा क्षेत्र के गांव बाहरू की 53 वर्षीय महिला, 25 जुलाई को जालंधर से आया चौरी क्षेत्र के गांव स्पाहल का 32 वर्षीय व्यक्ति और 31 जुलाई को बिहार के मुजफ्फरपुर से आया जंगलबैरी क्षेत्र के समोना गांव का 38 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। गांव गलोट कलां डाकघर चंगेर का 57 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। वह एक अगस्त को लुधियाना से आया था। इनके अलावा धनेटा क्षेत्र के गांव घलोल की तीन महिलाओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 22, 56 और 32 वर्षीय ये तीनों महिलाएं 31 जुलाई को गाजियाबाद से आई थीं। सभी कोरोना संक्रमितों को कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही प्राथमिक संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि स्वस्थ हुए दो लोगों में भोरंज तहसील के गांव डबरेहड़ा की 18 वर्षीय युवती और गांव घरान डाकघर बगवाड़ा का 77 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक शामिल है। ये दोनों एनआईटी स्थित कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन थे। डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि जिला में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 348 हो गई है, लेकिन राहत की बात यह है कि इनमें से 291 लोग ठीक भी हो गए हैं। जिला में इस समय कोरोना संक्रमण के 54 एक्टिव मामले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला के विभिन्न चिकित्सा खंडों से नियमित रूप से सैंपल लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी विभिन्न ब्लॉकों से कुल 251 सैंपल लिए गए। इनमें से भोरंज से 45, बड़सर 41, टौणी देवी 14, सुजानपुर टीहरा 80, नादौन 46, गलोड़ 20 और मेडिकल कॉलेज अस्पताल से 5 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed