{"_id":"5ef7735e8ebc3e42c3174d39","slug":"health-hamirpur-hp-news-sml336807890","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल का मासूम और उसकी पांच साल की बहन समेत दस नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल का मासूम और उसकी पांच साल की बहन समेत दस नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। दो साल का मासूम और उसकी 5 साल की बहन समेत जिले में कोरोना संक्रमितों के दस नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोविड-19 के बढ़ते मामलों का लगातार नौवां दिन है।
जिले में दस नए मामलों के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 238 पहुंच गया है। शनिवार को छह कोरोना संक्रमित स्वास्थ्य भी हुए हैं। वर्तमान में जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 113 हो गई है।
कोरोना संक्रमित दोनों भाई-बहन गांव साईं, तहसील नादौन जिला हमीरपुर के रहने वाले हैं और कोविड-19 मरीज के प्राथमिक संपर्क में आए हैं। दोनों होम क्वारंटीन में थे।
विज्ञापन
इसके अलावा 16 वर्षीय युवक टकरुंह, डाकघर धनेटा का रहने वाला है और मुंबई से हमीरपुर लौटा था। 57 वर्षीय पुरुष सुकरियाह, जनसूह नादौन का रहने वाला है। 48 वर्षीय पुरुष ललीण हमीरपुर, जबकि 46 वर्षीय व्यक्ति दरबोड़, गलोड़ का रहने वाला है। 33 वर्षीय युवक बटूरा अग्घार का रहने वाला है। 18 वर्षीय युवक गांव बेरी सुजानपुर का रहने वाला है। यह चारों दिल्ली से लौटे हैं। 23 वर्षीय युवक गांव खैरी का रहने वाला है और गुरुग्राम से लौटा है। 40 वर्षीय व्यक्ति देहरा हटवाड़ का रहने वाला है और गुरुग्राम से लौटा है। व्यक्ति जाहू में क्वारंटीन था।
उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने दस नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी दस लोगों को कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।