{"_id":"5e8df8908ebc3e6fc9417187","slug":"health-hamirpur-hp-news-sml3299110183","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टिव केस फाइंडिंग में लगी आंगनबाड़ी वर्कर्स को नहीं मिले मास्क व सैनिटाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्टिव केस फाइंडिंग में लगी आंगनबाड़ी वर्कर्स को नहीं मिले मास्क व सैनिटाइजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कोरोना के एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान में स्वास्थ्य विभाग कार्यकर्ताओं के साथ तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मास्क और सैनिटाइजर विभाग ने उपलब्ध नहीं करवाए हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोर टू डोर बिना सैनिटाइजर और खुद खरीदे मास्क लगाकर घूम रही हैं। बता दें कि एक्टिव केस फाइंडिंग के लिए जिले में 537 टीमें डोर-टू-डोर जा रही हैं। वे लोगों का स्वास्थ्य और ट्रेवल हिस्ट्री पूछ रही हैं। यह अभियान 9 अप्रैल तक चलेगा। इन टीमों में कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी ड्यूटी लगाई गई है। इन कार्यकर्ताओं को आशा वर्कर या अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की तरह किट नहीं दी गई है। इसके चलते ऐसी कार्यकर्ताओं को खतरा बना हुआ है। सैनिटाइजर और मास्क न मिलने के कारण इन्हें अपने पैसे खर्च कर काम करना पड़ रहा है। अमित कुमार, राजकुमार, अरविंद शर्मा, शुभम, गुलशन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मास्क और सैनिटाइजर सहित पूरी किट देने की मांग की है। इस संबंध में सीडीपीओ बलबीर बिरला का कहना है कि इस अभियान में लगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट उपलब्ध करवाना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महिला एवं बाल विकास विभाग जरूरी सामान उपलब्ध करवा रहा है।