{"_id":"5e84c0258ebc3e773f30b360","slug":"health-hamirpur-hp-news-sml3292646145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के हालात में कांग्रेस विधायक जनता से दूर, उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस के हालात में कांग्रेस विधायक जनता से दूर, उठे सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कोरोना वायरस के कारण दुनिया के सभी देशों समेत भारत भी इस महामारी से जूझ रहा है। संकट की इस घड़ी में नेता, अभिनेता, प्रशासन समेत आम जनता जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। इस समय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं, रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं, मास्क, सैनिटाइजर समेत दवाइयों की कमी के कारण परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं लेकिन हमीरपुर की जनता ने जिसे अपनी मुसीबतें कम करने के लिए वोट दिए हैं, वह वर्तमान में जिले से बाहर हैं।
जिला हमीरपुर में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से तीन पर कांग्रेस के विधायक, जबकि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के विधायक हैं लेकिन वर्तमान में भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ही सबसे अधिक सुर्खियों में हैं। वह खुद घर पर रहकर कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए मास्क तैयार कर रही हैं। अपनी जेब से पैसे खर्च कर महिला मंडलों को मास्क तैयार करने के लिए कपड़े दे रही हैं। कभी निर्धन लोगों को राशन वितरित कर रही हैं तो कभी प्रशासन के साथ बैठकें कर जनता की परेशानियों को दूर करने के अधिकारियों को निर्देश देती फिर रही हैं।
इसी तरह हमीरपुर सदर के विधायक नरेंद्र ठाकुर भी अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता की सुध ले रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के तीनों ही विधायक जिले से बाहर हैं। बड़सर से कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और नादौन से विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला स्थित अपने आवास पर हैं। जबकि सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा अपनी चंडीगढ़ स्थित आवास में परिवार समेत रह रहे हैं। इन तीनों ही विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता ढूंढ रही है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जिला के पांचों विधायक शिमला विधानसभा के लिए जिले से निकले थे। भोरंज और हमीरपुर के विधायक अपने विधानसभा क्षेत्रों में लौट चुके हैं लेकिन सुजानपुर, नादौन और बड़सर तीनों विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक लॉकडाउन और कर्फ्यू के कारण अपने आवास से बाहर नहीं निकल पाए।
विज्ञापन
तीनों ही विधायकों का कहना है कि वह कर्फ्यू और लॉकडाउन के कारण हमीरपुर नहीं लौट आ पा रहे। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आएंगे। फिलहाल तीनों विधायकों ने अपनी-अपनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को निर्धन लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के कार्य में लगा दिया है लेकिन संकट की इस घड़ी में कांग्रेस विधायकों की जनता से दूरी सवालों के घेरे में है, तो वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चा भी बटोर रही हैं। हालांकि जिला प्रशासन इन तीन विधानसभा क्षेत्रों के अलावा पूरे जिले के हालातों पर नजर रखे हुए है और जरूरतमंदों की मदद कर रहा है।
बयान-
कांग्रेस कमेटियां कर रहीं लोगों की सहायता
हमारे जिले के दो विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला में हैं, जबकि राजेंद्र राणा चंडीगढ़ में हैं। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन और कर्फ्यू के कारण वह अपने क्षेत्रों में नहीं लौट पाए। हालांकि राजेंद्र राणा को चंडीगढ़ और पंजाब में रहने वाले हिमाचलियों की मदद के लिए कांग्रेस पार्टी ने जिम्मेवारी दी है। जबकि पूरे जिला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी निजी आय से आर्थिक मदद दे रहे हैं।
-दीपक शर्मा, राज्य प्रवक्ता, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी
-------
भाजपा नेता समस्याएं दूर करने के लिए जनता के साथ
भाजपा के सभी विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई समस्याओं को दूर करने के लिए जनता के बीच हैं। प्रदेश सरकार और पार्टी संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर उनकी दुख तकलीफों को दूर करने के लिए कहा है। दुख की इस कड़ी में संपूर्ण भाजपा परिवार जनता के साथ है।
-बलदेव शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक
---