फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Health department is reaching door to door to prevent diarrhea

Hamirpur (Himachal) News: डायरिया की रोकथाम के लिए घर-घर पहुंच रहा स्वास्थ्य विभाग

Sat, 06 Jun 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 06 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डायरिया से बचाव के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता 15 जून तक घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार को ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां भी उपलब्ध करा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि डायरिया होने की स्थिति में बच्चे को तुरंत ओआरएस का घोल देना चाहिए और चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार जिंक की गोलियों का सेवन कराया जाना चाहिए, जिससे शरीर में पानी और लवणों की कमी को रोका जा सके और बीमारी की गंभीरता कम हो सके।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि स्वच्छता, साफ पेयजल और हाथ धोने की आदतों को अपनाकर डायरिया के मामलों में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि किसी बच्चे में बार-बार दस्त, उल्टी, कमजोरी या शरीर में पानी की कमी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर तक पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी करना और समय पर उपचार सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed