{"_id":"674a155e9f53c831a20802b4","slug":"health-care-will-be-provided-at-doorstep-for-children-up-to-one-and-a-half-years-of-age-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-141985-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डेढ़ साल तक के बच्चों की घर-द्वार पर होगी स्वास्थ्य देखभाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डेढ़ साल तक के बच्चों की घर-द्वार पर होगी स्वास्थ्य देखभाल
Sat, 30 Nov 2024 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य खंड नादौन में आशा कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए।संवाद
आशा कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण, सरकार बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल करने के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. केके
रंगस(हमीरपुर)। स्वास्थ्य खंड नादौन में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की घर पर ही देखभाल करने के बारे में आशा कार्यकर्ताओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हो गया।
पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में स्वास्थ्य खंड की विभिन्न उपस्वास्थ्य केंद्रों की कुल 36 आशा कार्यकर्ताओं को छोटे बच्चों की घर द्वार पर ही स्वास्थ्य देखभाल करने बारे प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान छोटे बच्चों में आमतौर पर होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। वहीं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बारे में भी पूर्ण रूप से जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केके शर्मा ने कहा कि सरकार बच्चों तथा बुजुर्गों के स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उसी के तहत प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करके स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि लोगों के स्वास्थ्य की घर-द्वार पर ही देखभाल हो सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा निर्देशों के तहत पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के तहत जीरो से डेढ़ साल तक के बच्चों की नियमित तौर पर स्वास्थ्य देखभाल यानी उनकी ग्रोथ को विकसित करेंगी।
विज्ञापन
इस दौरान यदि कोई बच्चा कुपोषित पाया जाता है तो फिर उसे अस्पताल के लिए रेफर करने के बारे में स्वास्थ्य कार्यकर्ता या संबंधित चिकित्सा अधिकारी को सूचित करेगी। इस मौके पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजकुमार व स्वास्थ्य शिक्षिक सुनील रंगडा व नरेश के अतिरिक्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता कविता, अनीता, दीपा व किरण आदि भी उपस्थित रहीं।