फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HAS pre-examination held in ten examination centers

Hamirpur (Himachal) News: दस परीक्षा केंद्रों में हुई एचएएस की प्री परीक्षा

Mon, 01 Jul 2024 03:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
HAS pre-examination held in ten examination centers
बाल स्कूल हमीरपुर में एचएएस की परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी। संवाद
2983 अभ्यर्थियों को किया गया था कॉल लेटर जारी, 1653 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन


13 अभ्यर्थियों ने दूसरी शिफ्ट में आयोजित पेपर टू नहीं दिया, दो शिफ्टों में हुई परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) की प्रीलिमिनरी परीक्षा रविवार को 10 केंद्रों में आयोजित की गई। परीक्षा दो शिफ्टों में करवाई गई। सुबह 10 से 12 बजे तक और शाम को दो से चार बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया।

हमीरपुर में नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल कॉलेज हमीरपुर सेंटर वन, नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल कॉलेज हमीरपुर सेंटर टू, बाल स्कूल हमीरपुर, कन्या विद्यालय हमीरपुर, पॉलीटेक्निक कॉलेज बड्डू, गौतम कॉलेज बड्डू, हमीरपुर पब्लिक स्कूल, न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर, सुपर मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर, ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सुबह की शिफ्ट में कुल 2,983 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इसमें 1653 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, शाम के समय भी कुल 2,983 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी, लेकिन शाम की शिफ्ट में 1640 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। 13 अभ्यर्थियों ने दूसरी शिफ्ट में आयोजित पेपर टू नहीं दिया। इस बारे में एसी टू डीसी पवन शर्मा ने कहा कि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed