फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hard work is the only way to success: Naveen

कठिन परिश्रम ही सफलता का एकमात्र उपाय : नवीन

Wed, 10 Jan 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। छात्र जीवन में किया गया कठिन परिश्रम ही छात्रों को सफलता के चरम तक ले जाता है और उनको अपने जीवन के लक्ष्य तक पहुंचाता है। राजकीय उच्च विद्यालय कोटला कल्लर के वार्षिकोत्सव में मुख्यातिथि उपनिदेशक डिप्टी डायरेक्टर इंस्पेक्शन कैडर नवीन शर्मा ने अपने संबोधन में यह बात कही।
विज्ञापन

उच्च विद्यालय कोटला कल्लर में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें नवीन कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका अंजुला शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत अध्यापक डॉ. अमित शर्मा ने किया। इस समारोह में उच्च विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय कोटला कल्लर के छात्रों ने संयुक्त रूप से भाग लिया और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने पहाड़ी, हिंदी, पंजाबी गीतों पर एकल और सामूहिक नृत्य से अतिथियों और अभिभावकों के समक्ष अपनी कला का प्रदर्शन किया। तीसरी, छठी और आठवीं कक्षा की छात्राओं ने संस्कृत गीतों पर नृत्य और अभिनय की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। नवमीं कक्षा की छात्रा श्रुति ने अपनी मधुर आवाज में मधुराष्टकम स्तोत्र गाकर सबके मन को भक्तिमय बना दिया। इसी बीच मुख्याध्यापिका ने विद्यालय की गतिविधियों, उपलब्धियों और आवश्यकताओं को बताते हुए अपने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के मुख्याध्यापक पवन कुमार, प्रधानाचार्य कांगू स्कूल, शकुंतला पटियाल, अनिता कुमारी, संतोष कुमारी, देशराज शर्मा, दीक्षा भारती, अनिता देवी, रविन्द्र कुमार, चंद्रकला शर्मा, सरोज बाला, अश्वनी शर्मा, पंचायत प्रधान विजय कुमार, पूर्व प्रधान सुखदेव शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed