{"_id":"668fd866d42dcb27970155d4","slug":"hamirpurs-political-mathematics-entangled-in-cm-factor-and-fears-of-rebellion-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-131350-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सीएम फेक्टर और भितरघात की आशंकाओं में उलझा हमीरपुर का सियासी गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सीएम फेक्टर और भितरघात की आशंकाओं में उलझा हमीरपुर का सियासी गणित
विज्ञापन
उपचुनाव में जीत हार का अंतर कम रहा तो हमीरपुर शहर के 7127 वोट होंगे निर्णायक
गांव में कम, शहर में पिछली बार की तरह की बरसे वोट, ओवरआल मतदान प्रतिशत में चार फीसदी कमी
कमलेश रतन भारद्वाज
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के उपचुनाव में परिणाम पर सियासी चर्चाओं का दौर जारी है। मुख्यमंत्री फेक्टर के प्रभाव और भितरघात की आशंकाओं में यहां पर चुनावी गणित उलझ गया है। नतीजों का गणित समझने और समझाने के लिए वीरवार को नेताओं और कार्यकर्ताओं के मोबाइल भी खूब बजते रहे। बीते विधानसभा चुनाव के मुकाबले बेशक इस बार चार से पांच फीसदी वोटिंग कम हुई है लेकिन चुनावी रोचकता इस बार अधिक है। पिछली दफा त्रिकोणीय मुकाबले में स्थितियां कुछ हद तक स्पष्ट थीं लेकिन इस बार सीधा मुकाबला होने और भितरघात के संकट में सियासी गणित उलझ गया है।
एक तरफ कम पोलिंग और भितरघात की आशंकाओं के बीच जीत-हार के अंतर में कम फासला होने पर हमीरपुर शहर के वोटर निर्णायक साबित हो सकते हैं। मुख्यमंत्री फेक्टर हमीरपुर विधानसभा में कितना प्रभावी होगा, यह देखना भी अहम रहेगा। इस बार शहर के 15 बूथ पर 7127 मतदाताओं ने मतदान किया है। जबकि, पिछली दफा 7469 मतदाताओं ने मतदान किया था। पिछली बार निर्दलीय प्रत्याशी आशीष शर्मा ने हमीरपुर शहर से सर्वाधिक वोट हासिल किए थे। त्रिकोणीय मुकाबले में शहर का वोट लगभग बराबर औसत से तीन प्रत्याशियों के हिस्से में आया था। हालांकि, इस बार मुकाबला सीधा है। ऐसे में शहर के वोटरों का जनादेश निर्णायक भी साबित हो सकता है। हमीरपुर शहर में कुल 15 बूथ हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में विजेता रहे निर्दलीय प्रत्याशी आशीष शर्मा ने 2748 मत हासिल किए थे। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. पुष्पेंद्र वर्मा को 2467 मत प्राप्त हुए थे। भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर को सबसे कम 2024 मत प्राप्त हुए थे। कुल नौ प्रत्याशी बीते चुनाव में मैदान में थे। इस दौरान अन्य प्रत्याशियों को शहर से इक्का दुक्का वोट मिले थे। इस बार मुकाबला सीधा है। ऐसे शहर का जनादेश विधानसभा का रास्ता खोलेगा।
आशीष का बालूगंज थाना और पुष्पेंद्र का घर में बीता दिन
भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा का मतदान के बाद अगला दिन बालूगंज थाना में बीता। वह वीरवार सुबह ही बालूगंज थाना के लिए रवाना हो गए थे। इस दौरान दिनभर उनसे पूछताछ हुई। पुलिस ने उनके फोन को भी कब्जे में लेकर खंगाला है। कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. पुष्पेंद्र वर्मा ने मतदान के बाद वीरवार को घर पर चुनावी थकान मिटाई। इस दौरान वह दिनभर कार्यकर्ताओं से चुनावी अपडेट लेते रहे। कार्यकर्ताओं के भी फोन लगातार बजते रहे।