{"_id":"646fb7b4745fc175c20e94d4","slug":"hamirpur-topped-in-the-state-with-40-percent-toppers-hamirpur-hp-news-c-19-1-163105-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 40 फीसदी टॉपर्स के साथ हमीरपुर प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 40 फीसदी टॉपर्स के साथ हमीरपुर प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से वीरवार को घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में हमीरपुर जिले के विद्यार्थियों ने प्रदेश भर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बोर्ड की टॉप-10 सूची में कुल 79 विद्यार्थी शामिल हैं। इसमें सर्वाधिक 32 मेधावी हमीरपुर जिला से संबंधित हैं। इनकी कुल प्रतिशतता 40 फीसदी से अधिक दर्ज की गई है।
मेरिट में स्थान पाने वाले हमीरपुर जिले के 32 मेधावियों में 23 लड़कियां, जबकि नौ लड़कें शामिल हैं। लड़कियों ने लड़कों को मेरिट में पीछे धकेलते हुए सबसे अधिक स्थान हासिल किए हैं। वहीं अगर बात निजी और सरकारी स्कूल के प्रदर्शन की करें तो 11 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के हैं, जबकि 21 मेधावी निजी स्कूलों से हैं। सरकारी स्कूलों के लिए सुखद खबर यह है कि प्रदेश भर में तीसरा रैंक हासिल करने वाली मेधावियों में भी हमीरपुर जिले के सरकारी स्कूल से दो विद्यार्थी और एक निजी स्कूल का विद्यार्थी शामिल है। हमीरपुर जिले के होनहारों ने मेरिट सूची में सर्वाधिक स्थान पर कब्जा कर प्रदेश में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। इससे पहले बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में भी हमीरपुर जिला से 12 मेधावियों ने मेरिट में कब्जा जमाया था।