Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur NP President Manoj put a lock in the office

हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज ने कार्यालय में जड़ा ताला

Sat, 27 Aug 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur NP President Manoj put a lock in the office
नगर परिषद कार्यालय में ईओ ऑफिसर पर लटका ताला। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच आजकल तनातनी का माहौल है। शनिवार को सुबह के समय नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास ने कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। इसके चलते कर्मचारियों को करीब आधा घंटा कार्यालय के बाहर बैठना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि मासिक बैठक के एक माह बाद भी नगर परिषद के कर्मचारियों ने रजिस्टर पर बैठक की कार्यवाही दर्ज नहीं की। उपायुक्त हमीरपुर और शहरी विकास विभाग के निदेशक को भी इस बैठक की कार्यवाही की प्रति नहीं भेजी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद के कर्मचारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र तक जारी नहीं किए जा रहे। शहर की जनता संबंधित वार्ड पार्षदों को आए दिन बीच रास्ते में घेर रही है। पार्षदों ने चुनाव के समय यह वादा किया था कि शहर में विकास कार्य तेज गति से चलेंगे, लेकिन वर्तमान में शहर में विकास कार्य ठप पड़े हैं। नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी (ईओ) का पद पिछले तीन माह से खाली पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

कार्यालय के अन्य पद भी खाली हैं। इससे चलते नगर परिषद के पार्षदों और शहर की जनता को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर नप कार्यालय के कर्मचारियों ने अपना रवैया नहीं बदला तो आने वाले समय में संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा। वर्तमान में सुजानपुर नगर परिषद के ईओ के पास हमीरपुर नगर परिषद का अतिरिक्त कार्यभार है, लेकिन सुजानपुर नगर परिषद में भी ईओ के पद को लेकर विवाद चल रहा है। यहां एक पद पर दो ईओ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास ने कहा कि कार्यालय के कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। ईओ का पद लंबे समय से खाली चल रहा है। जन्म-मृत्यु के प्रमाणपत्र तक नहीं मिल रहे। कार्यालय के कर्मचारी पार्षदों की बातों को अनसुना कर रहे हैं। इसके चलते कार्यालय के गेट पर ताला लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed