फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur Municipal Council reached ninth position from top three in cleanliness survey.

Hamirpur (Himachal) News: स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप थ्री से नौवें पायदान पर पहुंची नगर परिषद हमीरपुर

Fri, 12 Jan 2024 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 शहरी में नगर परिषद हमीरपुर इस बार पिछड़ गई है। नगर परिषद हमीरपुर वर्ष 2022 के मुकाबले दूसरे नंबर से सीधे नौवें स्थान पर पहुंच गई है। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर परिषद हमीरपुर इस बार सीधे सात पायदान लुढ़क गई है। स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की सड़कें, सीवरेज, पानी और सफाई व्यवस्था आदि जांची जाती है। शहरी विभाग ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की वीरवार को रिपोर्ट जारी की है। जिले में दो नगर परिषद और दो नगर पंचायत हैं। महज नगर परिषद हमीरपुर की रैंकिंग गिरी है, जबकि जिले के अन्य नगर निकायों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। नगर परिषद सुजानपुर की रैंकिंग 17वें पायदान के साथ स्थिर है।
विज्ञापन


नगर पंचायत भोटा इस बार 11वेें स्थान पर रही। जबकि, पिछले वर्ष 14वें स्थान पर थी। वहीं, 17 वें स्थान पर रहने वाली नगर पंचायत नादौन को इस बार प्रदेशभर में 8वां स्थान मिला है। इसके साथ नगर परिषद सुजानपुर पिछले वर्ष की भांति इस बार भी 17वें स्थान पर ही है। सर्वेक्षण के लिए आई केंद्रीय टीम ने शहरवासियों से फीडबैक लिया और सार्वजनिक स्थानों और शौचालयों का निरीक्षण किया। प्रदेशभर में नगर परिषद हमीरपुर को पिछले साल स्वच्छता के मामले में सराहा गया था। टॉप तीन में नगर परिषद हमीरपुर ने जगह बनाई थी, लेकिन इस बाद रैंकिंग में गिरावट से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। शहर में घर-घर कूड़ा उठाने की योजना को लागू किया गया है। शहर पूरी तरह से डस्टबिन फ्री भी है। बावजूद इसके स्वच्छता सर्वेक्षण के कई मानकों पर जिले का सबसे बड़ा नगर निकाय खरा नहीं उतरा है। नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास ने कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed