फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur got second place in District Good Governance Index

Hamirpur (Himachal) News: जिला सुशासन सूचकांक में हमीरपुर को मिला दूसरा स्थान

Wed, 11 Oct 2023 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur got second place in District Good Governance Index
जिला सुशासन सूचकांक में हमीरपुर को  दूसरा स्थान मिलने पर उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा को सम्मा
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश जिला सुशासन सूचकांक में जिला हमीरपुर ने फिर सराहनीय प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। आर्थिकी और सांख्यिकी विभाग की ओर से तैयार हिमाचल प्रदेश जिला सुशासन सूचकांक में वार्षिक रिपोर्ट-2022 में यह उपलब्धि हासिल करने के लिए जिला हमीरपुर को 35 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में हमीरपुर के उपायुक्त हेमराज बैरवा को यह पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन



उपायुक्त ने कहा कि जिला सुशासन सूचकांक-2022 में आठ मूल विषय आवश्यक बुनियादी ढांचा, मानव विकास, सामाजिक संरक्षण, महिलाएं एवं बच्चे, अपराध, कानून एवं व्यवस्था, पर्यावरण, पारदर्शिता एवं जवाबदेही और आर्थिक प्रदर्शन शामिल हैं। दूसरे स्तर पर 19 केंद्र बिंदु रखे गए हैं। इनमें से प्रत्येक विषय के अंतर्गत बिजली, पानी, सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक वितरण योजना, सामाजिक न्याय, रोजगार, बच्चों और महिलाओं से संबंधित विषय, हिंसक अपराध, कानून एवं व्यवस्था, अत्याचार, पर्यावरण उल्लंघन, वन क्षेत्र, पारदर्शिता और दायित्व, अर्थव्यवस्था में कृषि और संबद्ध क्षेत्र तथा वाणिज्य और उद्योग के रूप में योगदान से संबंधित मामले शामिल हैं।
विज्ञापन

तीसरे स्तर पर 90 विशिष्ट कारकों के आधार पर जिलों में उपलब्ध आंकड़ों का एकीकरण और विश्लेषण किया गया है। जिलास्तर सूचकांकों के त्री-स्तरीय मूल्यांकन में जिला हमीरपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। उपायुक्त ने इस उपलब्धि के लिए सभी जिलावासियों, सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिलावासियों के सहयोग और विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बेहतर समन्वय एवं कर्तव्यनिष्ठा से जिला हमीरपुर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed