{"_id":"6887cda9062973d5800a5d04","slug":"hamirpur-depot-operated-ten-special-buses-for-shravan-ashtami-navratri-fairs-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-162355-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों के लिए हमीरपुर डिपो ने चलाईं दस विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों के लिए हमीरपुर डिपो ने चलाईं दस विशेष बसें
Tue, 29 Jul 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ऊना में स्थित माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों के लिए एचआरटीसी हमीरपुर डिपो ने दस विशेष बसें लगाई हैं। वहीं, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो मांग के अनुसार बसों की संख्या को और बढ़ाएगा।
जिला ऊना में स्थित प्रसिद्ध माता चिंतपूर्णी मंदिर में 25 जुलाई से तीन अगस्त तक श्रावण अष्टमी मेले आयोजित किए जा रहे हैं। मेलों में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालओं को मंदिर तक पहुंचने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए एचआरटीसी की ओर से विशेष बसों की सुविधा दी गई हैं। बसें स्थानीय रूटों पर लगाई हैं।
एचआरटीसी की ओर से धार्मिक कार्यक्रमों में विशेष बसों की सुविधा दी जाती है। इससे पहले राधा स्वामी सत्संग भवन परौर में आयोजित हुए वार्षिक समागम के लिए के लिए भी विशेष बसों की सुविधा दी गई थी। धार्मिक कार्यक्रमों में बसों की सुविधा देने से एचआरटीसी को बेहतर आमदनी भी होती है। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण आष्टमी नवरात्र मेलों के लिए हमीरपुर डिपो ने दस विशेष बसें लगाई हैं। उन्होंने बताया कि यदि मांग बढ़ी, तो उसके अनुसार बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। तीन अगस्त तक ये बसें सेवाएं देंगी।