फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur-Delhi via Una Volvo bus route shifted to four lane

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर-दिल्ली वाया ऊना वोल्वो बस रूट फोरलेन में हुआ शिफ्ट

Wed, 07 Jan 2026 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 07 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो बस के रूट में बदलाव किया गया है। पूर्व में यह बस ऊना होते हुए दिल्ली जाया करती थी, लेकिन अब यात्रियों की कमी को देखते हुए निगम ने इसे फोरलेन रूट पर संचालित कर दिया है।
विज्ञापन

ऊना रूट पर यात्रियों की संख्या लगातार कम रहने के कारण बस संचालन घाटे का सौदा बन रहा था। वहीं, फोरलेन मार्ग पर यात्रा समय कम होने के साथ-साथ अधिक यात्री मिलने की संभावना रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमीरपुर–दिल्ली वोल्वो बस को अब फोरलेन से चलाया गया है।
विज्ञापन


वोल्वो बस अब वाया भगेड़ होकर रवाना होगी, ताकि निगम की आमदनी में बढ़ोतरी हो सके और यात्रियों को भी एचआरटीसी की बेहतर सेवाएं मिल सकें। एचआरटीसी तारा देवी डिपो ने हमीरपुर बस स्टैंड से रात नौ बजे चलने वाली हमीरपुर से दिल्ली वाया ऊना वोल्वो बस का रूट बदल दिया है। निगम की वोल्वो बस अब वाया भगेड़ होकर रूट पर चलेगी, क्योंकि निगम की वोल्वो बस को वाया ऊना पिछले डेढ़ महीने से यात्री ही नहीं मिल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

एचआरटीसी तारादेवी डिपो ने डेढ़ माह पहले हमीरपुर से दिल्ली वाया ऊना शुरू की गई वोल्वो बस का रूट बदल दिया है। निगम की वोल्वो बस अब वाया भगेड़ होकर ही रूट पर आया-जाया करेगी। ऐसे में यात्री निगम की वोल्वो बस में ही ज्यादातर सफर करना सुनिश्चित करें। -राज कुमार पाठक, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर, डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article