फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur Congress raging on the working of Adani and Central Government

Hamirpur (Himachal) News: अदाणी और केंद्र सरकार के कार्यप्रणाली पर भड़की हमीरपुर कांग्रेस

Tue, 07 Feb 2023 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur Congress raging on the working of Adani and Central Government
अदाणी समूह और केंद्र सरकार के खिलाफ गांधी चौक हमीरपुर में धरना देते जिला कांग्रेस कमेटी के पदाध
हमीरपुर। अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट के बाद देश में उत्पन्न चिंताजनक वित्तीय स्थिति को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने सोमवार को गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने कहा कि अदाणी के शेयरों में भारी गिरावट और बैंकों से लिए कर्ज के बाद पिछले आठ साल से केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार का जनता के बीच असली चेहरा बेनकाब हुआ है। भ्रष्टाचार को खत्म करने का नारा लगाकर भाजपा सत्ता में आई थी। लेकिन अपने उद्योगपति मित्रों के साथ मिलकर केंद्र सरकार ने देश को लूटने का काम किया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की करनी और कथनी में भारी अंतर है। अदाणी मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित कर इसकी जांच की जानी चाहिए। और निष्पक्ष जांच कर जल्द इस मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए। देश की आम जनता ने अदाणी के शेयर खरीदे थे। इन शेयरों के ऊपर अदाणी ने विभिन्न बैंकों से लाखों करोड़ रुपये का ऋण ले रखा है। जिससे देश की जनता का 24 हजार करोड़ रुपये डूब गया। देश की जनता को इनकी सच्चाई का पता चला है। सुक्खू सरकार को इंतजार वाली सरकार कहने के पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कुलदीप पठानिया ने कहा कि उनके ताजा जख्म हैं। अभी सत्ता से बाहर हुए हैं। राजनीति में भाषा और शब्दों का चयन उचित होना चाहिए। प्रदेश को चलाने के लिए वर्तमान कर्ज तो लेना ही पड़ेगा। क्योंकि पूर्व भाजपा सरकार प्रदेश के खजाने को खाली करके गई थी। 75 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ने के बाद भी पूर्व की जयराम सरकार ने जाते-जाते एक हजार करोड़ रुपये का कर्जा लिया था। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता रोहित शर्मा, पूर्व प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अजय शर्मा, सुमन भारती, अंशुल शर्मा, रतन डोगरा, तेजनाथ समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed