फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamirpur college inauguration abhivyakti programme

हमीरपुर कॉलेज में अभिव्यक्ति का आगाज

Thu, 24 Dec 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर। Updated Thu, 24 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
hamirpur college inauguration abhivyakti programme
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में वीरवार को अभिव्यक्ति-2015 का आगाज किया।
विज्ञापन


पहले दिन केंद्रीय छात्र संगठन (एससीए) के कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा को ग्रुप डांस, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वाद-विवाद, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदर्शित किया।

महाविद्यालय भोरंज के प्राचार्य प्रो. एचएस परमार, राजकीय महाविद्यालय नादौन के प्राचार्य  प्रो. नीलू कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के प्राचार्य डॉ. अंजू सहगल और डॉ. एचएस जंवाल ने बतौर विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन


महाविद्यालय परिसर में वीरवार को कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। प्रो. संतोष शर्मा के संचालन में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विज्ञान, कामर्स, कला संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन आठ वर्गों में हुआ। ‘पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे होंगे खराब’ शीर्षक पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपना-अपना मत रखा। विद्यार्थियों ने पंजाबी व पहाड़ी संस्कृृति पर आधारित ग्रुप डांस भी प्रस्तुत किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो. चंचल कपूर ने सभी का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. एमएस मिश्र व प्रो. प्रकाश ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रो. जेएस. चौहान, डॉ. अनिल गौतम, प्रो. चंदन भारद्वाज, प्रो. विजय कौंडल, प्रो. संजीव ठाकुर, प्रो. नीलम गुलेरिया समेत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed