फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur city decorated due to festive season

Hamirpur (Himachal) News: त्योहारी सीजन के चलते सजा हमीरपुर शहर

Sat, 12 Oct 2024 03:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur city decorated due to festive season
हमीरपुर बाजार में त्योहारी सीजन के चलते खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
मुख्य बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे लोग
विज्ञापन

शादियों से लेकर त्योहारों के लिए कर रहे खरीदारी
सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में उमड़ रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिले के बाजार सजना शुरू हो गए हैं। मुख्य बाजार से लेकर कस्बों में भी लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। पूर्व में नवरात्रि, दशहरा और अब करवाचौथ आदि को लेकर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। शुक्रवार को रामनवमी पर जिला मुख्यालय के हमीरपुर बाजार में महिलाएं खरीदारी करने के लिए पहुंचीं। घरों से लेकर मंदिरों में लोगों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया और राम नवमी के अवसर पर घरों में तुलसी के बीजों की बिजाई की। शादियों की सीजन के चलते लोगों ने आभूषणों और कपड़ों की खरीदारी की।

त्योहारी सीजन के चलते दुकानदारों ने दुकानों में नए सामान का स्टॉक और विभिन्न प्रकार के सामान की सेल लगाई है ताकि त्योहारी सीजन में अधिक से अधिक मुनाफा कमाया जा सके। बाजार में खरीदारी करने पहुंचीं महिलाओं रमा, सुरेखा, सुदेश, कांता, कंचन, डिंपल, हेमा, दीक्षा आदि ने कहा कि वर्तमान में शादियों का सीजन चला हुआ है। बाजार में दुकानें विभिन्न रंग बिरंगी चूड़ियों, साज सज्जा के सामानों से सजी हुई हैं।रामनवमी पर पौधों की खरीदारी, तुलसी के बीजों की बिजाई, नई गाड़ी, नए बर्तन, चांदी की खरीदारी और नए सामान को खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में पहले ही आभूषणों की दुकानों पर ऑर्डर दे दिया था ताकि रामनवमी के अवसर पर खरीदारी कर सकें। वहीं, दुकानदारों राकेश, नीलकांत, शांति वर्मा, ओम प्रकाश आदि ने कहा कि बाजार में त्योहारी सीजन के चलते काफी रौनक है। पूर्व में श्राद्धों के चलते कम ग्राहक पहुंच रहे थे लेकिन अब सीजन खुलते ही दुकानों में काफी ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed