फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamirpur bhoranj son arrested for father murder badehar village

Himachal Crime : बेटे ने पीट-पीटकर की पिता की हत्या; मां ने खून साफ कर मिटाए सबूत, दोनों गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2026 09:24 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 17 Jul 2026 09:24 AM IST
सार

हमीरपुर जिले के बड़ैहर गांव में शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान कथित तौर पर बेटे ने अपने 65 वर्षीय पिता रत्न चंद की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर से पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
hamirpur bhoranj son arrested for father murder badehar village
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के बडैहर गांव में बैंक से ऋण लेने के लिए जमीन गिरवी रखने की अनुमति नहीं देने पर बेटे ने 65 वर्षीय पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मां ने भी बेटे का साथ देते हुए खून के निशान साफ कर हत्या को हादसा साबित करने की कोशिश की। पुलिस ने हत्या के आरोप में बेटे विजय कुमार और साक्ष्य मिटाने के आरोप में उसकी मां सोमा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन




 

पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 11:15 बजे रत्न चंद और उनके बेटे विजय कुमार के बीच जमीन पर ऋण लेने को लेकर विवाद हो गया। आरोपी विजय बिजली बोर्ड में टौणीदेवी स्थित कार्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है। वह लंबे समय से कारोबार शुरू करने के लिए बैंक ऋण लेना चाहता था। इसके लिए पिता से जमीन के दस्तावेज और सहमति मांग रहा था। पिता के इन्कार के बाद दोनों में कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि विजय ने गुस्से में आकर पिता के चेहरे, नाक और मुंह पर मुक्कों से कई वार किए। गंभीर चोट लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मां-बेटे ने उन्हें बताया कि रत्न चंद बरामदे में गिरकर घायल हुए हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों ने खून के निशान साफ कर दिए थे। वीरवार सुबह बिलासपुर से पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच में यह भी सामने आया कि रत्न चंद अपनी पत्नी, बेटे और बहू से अलग रहते थे। आशंका है कि वारदात के समय पिता और पुत्र दोनों ने शराब का सेवन किया था।

हत्या के आरोप में बेटे को गिरफ्तार किया है। साक्ष्य मिटाने के आरोप में मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। - बलबीर सिंह, एसपी, हमीरपुर


 

विज्ञापन

घरेलू विवाद में पहले भी जा चुकी हैं जानें
हमीरपुर जिले में घरेलू विवाद के चलते जान जाने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। 28 अप्रैल 2026 को लझयाणी में पिता-पुत्र के विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची रतनी देवी की धक्का लगने से मौत हो गई थी। 17 सितंबर 2025 को थाना भोरंज के बैलग गांव में नौकरी को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय बेटे ने अपनी मां के सिर पर इस्त्री से वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed