फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur-Awahdevi Highway will be sparkling clean by March 31

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर-अवाहदेवी हाईवे 31 मार्च तक होगा चकाचक

Sun, 08 Feb 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 08 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur-Awahdevi Highway will be sparkling clean by March 31
नेशनल हाइवे तीन में दरोगण के पास सोलर प्लांट का हो रहा निर्माण। स्रोत : जागरूक पाठक
टौणी देवी(हमीरपुर)। नेशनल हाईवे 03 हमीरपुर से अवाहदेवी तक का निर्माण अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। निर्माण कंपनी की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं कि 31 मार्च तक इस हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण कर यातायात के लिए खोल दिया जाए।
विज्ञापन

कंपनी के अनुसार अब तक करीब 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कुछ स्थानों पर स्थानीय स्तर पर आपसी जमीनी रास्तों से जुड़े विवादों के चलते शेष 10 फीसदी कार्य प्रभावित है। इस पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि विकास कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासनिक सहयोग से अब शेष कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसे तय समय से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हाईवे के पूरा होने से न केवल यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित सफर मिलेगा, बल्कि समय और ईंधन की भी बड़ी बचत होगी। इसके साथ ही हाईवे पर बनाए गए बाईपास के आसपास नई मार्केट, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने की भी प्रबल संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे नंबर-03 के प्वाइंट नंबर 149 दरोगण गांव में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस रेस्ट एरिया का निर्माण कार्य जोरों पर है। यहां कैफेटेरिया, कार पार्किंग, वॉशरूम और टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

पर्यावरण संरक्षण को लगाया जा रहा सोलर प्लांट : अंकित
इस संबंध में हाईवे इंजीनियर अंकित सिंह ने कहा कि कैफेटेरिया में हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों और वाहन चालकों के लिए चाय, कॉफी और स्नैक्स की सुविधा रहेगी। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यहां सोलर प्लांट भी लगाया जा रहा है। आने वाले दिनों में हमीरपुर से अवाहदेवी तक का सफर न केवल सुहाना और आरामदायक होगा, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह नेशनल हाईवे क्षेत्र के विकास को नई गति देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed