फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamir fair

मस्त बना देन गे बीबा, नच्चन ला देन गे बीबा ....पर झूमे दर्शक

Fri, 06 Dec 2019 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
hamir fair
राज्यस्तरीय हमीर उत्सव की पहली संध्या पर उपस्थित लोग।
हमीरपुर। दो दिवसीय राज्यस्तरीय हमीर उत्सव का आगाज शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के प्रांगण धूमधाम से हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में पगड़ी रस्म पूरी कर शिव मंदिर तक शोभा यात्रा में भाग लिया। शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद उत्सव स्थल पर पहुंचे और दीप प्रज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या पर पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने मस्त बना देन गे बीबा, नच्चन ला देन गे बीबा...., इश्क बुल्ले नू नचावे..., मैं कमली की जाणा नी रमजां यार दियां..., तूंबा बजदा आदि गानों पर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं, स्थानीय कलाकारों ने भी दिनभर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न विभागों तथा गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में हमीर उत्सव स्मारिका का विमोचन भी किया। उत्सव के लिए पुलिस बल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। वहीं, 7 दिसंबर को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक दिलबाग सिंह और हास्य कलाकार राजीव मल्होत्रा स्टार कलाकार होंगे। इसके अलावा करीब 215 लोक कलाकार भी दो दिवसीय इस उत्सव में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन

शिव कैलासो के बासी... से भक्तिमय हुआ माहौल
धर्मशाला के रहने वाले प्रसिद्ध गद्दी नाटी किंग सुनील राणा ने शिव कैलासो के बासी... गाने से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सुर्खियां बटोरने वाले लोकगीत ...मेरी जान रलियां वो खेरा मेरा.., हेठ मछली, ऊपर जाल हो.., बलाका वाली बामणी.., रुत संगरोनी हो चली, आई हो मेरया हय प्यारुया..., लाल चिड़िये हो लाल चिड़िये.., काछा चढ़या पाहड़ा हो और कुंजू चंचलो आदि एक से बढ़कर एक गाने गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। सुनील राणा ने अपनी दमदार प्रस्तुति से पंडाल में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed