फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Half the population came forward in voting in Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में मतदान में आधी आबादी निकली आगे

Sun, 02 Jun 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिले में 71.80 प्रतिशत रहा मतदान का आंकड़ा
विज्ञापन

76.37 महिला, 67.09 फीसदी पुरुषों ने की वोटिंग

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 में जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की कुल प्रतिशतता 71.80 रही। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर के उपचुनाव में 74.17 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। जबकि, विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर के उपचुनाव में 71.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


लोकसभा आम चुनाव में मतदान के आंकड़ों की जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव में जिला हमीरपुर के कुल पंजीकृत 4,17,915 मतदाताओं में से 3,00,067 वोटरों ने मतदान किया। इनमें महिलाओं की संख्या 1,62,093 रही। यानी जिले में लगभग 76.37 प्रतिशत महिलाओं ने और 67.09 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज में सबसे कम 68.70 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। सुजानपुर में सर्वाधिक 74.53 प्रतिशत मतदान हुआ। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 70.54 प्रतिशत, बड़सर में 72.31 प्रतिशत और नादौन में 72.89 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया। सुजानपुर उपचुनाव में मत प्रतिशत 74.17 रहा है जबकि बड़सर उपचुनाव में 71.69 प्रतिशत रहा है। लोस चुनावों के मुकाबले विधानसभा उपुचनावों में महिलाओं ने अधिक मतदान किया है। हर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के आंकड़ों में महिला मतदाताओं ने ही बाजी मारी है।
विज्ञापन






लोकसभा चुनाव

विधानसभा क्षेत्र पुरूष
महिला

कुल

भोरंज

25926

31151

57077



सुजानपुर

25698

30681

56379


हमीरपुर

25539

28561

54101


बड़सर
28922

34314

63237



नादौन

31884

37366

69273



कुल

137969

162093

300067













विधानसभा उपचुनाव

विधानसभा क्षेत्र पुरूष
महिला

कुल

सुजानपुर

25422

30684

56106

बड़सर
28393

34301

62695

कुल

53815

64985

118801
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed