फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Half of session passed, students did not get free bags

Hamirpur (Himachal) News: आधा सत्र बीता, विद्यार्थियों को नहीं मिले निशुल्क बैग

Mon, 11 Nov 2024 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 11 Nov 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर के सरकारी स्कूलों में दाखिल विद्यार्थियों को आधे से अधिक सत्र बीत जाने के बाद भी स्कूल बैग नहीं मिल पाए हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों से पहली, तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों का डाटा तक नहीं मांगा गया है।
विज्ञापन

इसके चलते इस बार स्कूली विद्यार्थी निशुल्क बैग योजना से वंचित रह सकते हैं। विभागीय देरी के चलते स्कूल में दाखिल विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा निदेशालय से स्थिति स्पष्ट न होने के कारण अभिभावक असमंजस में पड़े हुए हैं कि वह अपने बच्चों के लिए स्कूल बैग खरीदें या नहीं।
विज्ञापन


अभिभावकों में विमला देवी, रोशन लाल, सुखदेव, मधु रानी, विश्वास भारद्धाज, अमित आदि ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में पहली, तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग देने की योजना शुरू की गई थी। विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष बैग आवंटित करने के लिए विद्यार्थियों का डाटा मांगा जाता था, ताकि समय पर बैग प्रदान किए जा सकें। बीते सत्र में भी विद्यार्थियों को स्कूल बैग बांटे गए हैं, लेकिन इस बार विभाग की ओर से विद्यार्थियों का डाटा नहीं मांगा गया है। ऐसे में स्कूल बैग योजना अधर में लटकी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सत्र 2023-24 में भी विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं के बाद स्कूल बैग मिले थे। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से विद्यार्थियों को समय पर स्कूल बैग देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि स्कूल बैग योजना को लेकर अभी तक उच्चाधिकारियों से किसी भी प्रकार के दिशा निर्देश जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed