फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Had we received Rs 55 lakh, today we would have been in jail and not among the public: Lakhanpal

55 लाख मिले होते तो आज हम जनता के बीच नहीं जेल में होते : लखनपाल

Wed, 22 May 2024 06:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
कहा, अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए जनता को गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के इस झूठे आरोप पर उनके खिलाफ मानहानि का दावा किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी

बड़सर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर में भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री चुनाव में अपनी हार निश्चित देख घबराहट में हैं। उन्हें हार का डर इस कदर सता रहा है कि अब पता ही नहीं चल पा रहा कि कब क्या बोलना है। तानाशाह मुख्यमंत्री अब कह रहे हैं कि बड़सर में जो 55 लाख रुपये मिले हैं, वे भाजपा प्रत्याशियों के हैं। अगर ऐसा होता तो आज हम जनता के बीच नहीं, जेल में होते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस झूठे आरोप पर उनके खिलाफ मानहानि का दावा ठोका जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है और इसी सदमे में अब उन्हें यह पता नहीं चल रहा है कि कब क्या करना और बोलना है। मुख्यमंत्री की घबराहट उनके बयानों से साफ झलक रही है। मुख्यमंत्री अपनी 15 महीने की नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। हमारी मुख्यमंत्री से क्षेत्र के विकास के अलावा कोई लड़ाई नहीं थी। मुख्यमंत्री तो मित्र थे, साथ पढ़े, विधानसभा में साथ रहे, मुख्यमंत्री बने तो हमें भी खुशी हुई कि हमारा साथी मुख्यमंत्री बना। जिले का मुख्यमंत्री होने के नाते हमें भी आस थी कि विकास होगा लेकिन कुर्सी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने विकास तो क्या करवाना था जो संस्थान स्वीकृत हुए थे उन्हें भी बंद करके बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed