फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Had to go to Hamirpur for treatment due to broken bone in Nadaun.

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में हड्डी टूटने पर इलाज के लिए जाना पड़ रहा हमीरपुर

Mon, 22 Apr 2024 08:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
तीमारदारों और मरीजों की बढ़ रहीं दिक्कतें
विज्ञापन

स्वास्थ्य
नादौन अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त
आपात स्थिति में इलाज के लिए करना पड़ रहा अन्य अस्पतालों का रुख
अस्पताल में रोजाना 150 से 200 के करीब है ओपीडी,समस्या समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र नादौन और आसपास के बाशिंदों को हड्डी टूटने की सूरत में 20 किलोमीटर दूर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचना पड़ रहा है। इससे तीमारदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण सिविल अस्पताल नादौन में हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक ही नहीं है। तीन जिलों की सीमा पर स्थित नादौन अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों लोग स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचते है लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों की कमी मरीजों का दर्द और भी बढ़ा रही है।अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ के साथ अब हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद भी रिक्त है।अस्पताल में सड़क दुर्घटनाओं में फ्रेक्चर होने पर उपचार कराने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों सुभाष, रमेश चंद, कपिल राणा, निक्कू राम, काकू, सुदामा, करण आदि ने कहा कि अस्पताल में प्रतिदिन 150 से 200 के करीब ओपीडी है। लंबे समय से अस्पताल में स्थाई तौर पर हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं है। इस कारण मरीजों को दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों में जाकर उपचार कराना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचार न होने के कारण प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाएं भी असफल साबित हो रही हैं। कहा कि सरकार की ओर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा तो किया जा रहा है, मगर धरातल पर हालात बदतर हैं।

इस बारे में बीएमओ नादौन डॉ. केके शर्मा ने कहा कि नादौन अस्पताल में हड्डी रोग चिकित्सक के रिक्त पद के बारे में सरकार को अवगत करवाया जा चुका है। विशेषज्ञ की नियुक्ति होते ही मरीजों को उपचार कराने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed