फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Had CM's working style been correct, nine MLAs would not have joined BJP: Indu

सीएम का काम करने का तरीका सही होता तो भाजपा में शामिल नहीं होते नौ विधायक : इंदु

Sun, 07 Apr 2024 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Had CM's working style been correct, nine MLAs would not have joined BJP: Indu
विधायक राजेंद्र राणा भाजपा के स्थापना कार्यक्रम में उपस्थित। संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर।) भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा के छह उपचुनाव के अलावा लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों में भाजपा लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में भी जीत हासिल करेगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के भाजपा पर खरीद फरोख्त करने के आरोपों पर पलटवार करते हुए गोस्वामी ने कहा कि देश की जनता पिछले कई सालों से कांग्रेस के चरित्र को अच्छी तरह से जानती है। अगर उनका काम करने का तरीका सही होता तो प्रदेश के नौ विधायक भाजपा में शामिल नहीं होते। मुख्यमंत्री जो आरोप भाजपा पर लगा रहे हैं वह केवल कांग्रेस के पूर्व चरित्र को ही दर्शा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पूर्व में झूठ और छल की राजनीति करती आई है ।
विज्ञापन

भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कुठेडा पंचायत में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने शिरकत की। कार्यक्रम में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा, हमीरपुर के विधायक व हाल ही में भाजपा में शामिल आशीष शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश की जनता झूठ पर स्थापित कांग्रेस की सरकार को सत्ता से बाहर करने जा रही है। लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव में हार से घबराकर मुख्यमंत्री आए दिन अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। राणा ने कहा कि आज सभी नौ लोग मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करने जा रहे हैं। शिमला हाईकोर्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को नोटिस भी भेज दिए जाएंगे। इस मौके पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी सुमित शर्मा, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी सहित भाजपा के जिला मंडल के प्रभारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed