{"_id":"66a251f1842804bfd6084921","slug":"gyan-of-mandi-and-shreya-of-hamirpur-became-winners-in-badminton-under-15-category-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-132194-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन अंडर-15 वर्ग में मंडी के ज्ञान और हमीरपुर की श्रेया बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन अंडर-15 वर्ग में मंडी के ज्ञान और हमीरपुर की श्रेया बने विजेता
विज्ञापन
अणु में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। संवाद
साई स्पोर्ट्स सेंटर में शुरू हुई राज्यस्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता
प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है प्रदेश सरकार : सुरेश
विधायक ने किया राज्यस्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। छात्र और छात्रा की राज्यस्तरीय सब जूनियर (अंडर-15 एवं अंडर-17) बैडमिंटन प्रतियोगिता वीरवार को अणु के साई स्पोर्ट्स सेंटर में शुरू हुई। इसका शुभारंभ भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों और युवाओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करती हैं और उन्हें देश के अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन और जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेलों के ढांचे में व्यापक सुधार और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई बड़े निर्णय ले रही है। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सोनी, महासचिव शम्मी सोनी और हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के पूर्व महासचिव राजेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सोनी ने कहा कि प्रतियोगिता में 10 जिलों के कुल 148 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहला मैच अंडर-15 छात्र वर्ग मंडी और सोलन के बीच हुआ। इसमें मंडी के ज्ञान विजेता जबकि सोलन के तनुज उपविजेता रहे। अंडर-17 वर्ग का पहला मुकाबला ऊना और बिलासपुर के बीच हुआ। जिसमें ऊना के निशांत विजेता और बिलासपुर के रिधिम उपविजेता रहे। अंडर-15 छात्रा वर्ग का पहला मैच हमीरपुर और ऊना के बीच हुआ। इसमें हमीरपुर की श्रेया ने ऊना की निधि को हराया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, भोरंज के ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव रमेश ठाकुर, अन्य पदाधिकारी संजय कालिया, चंद्रशेखर, ज्ञान चंद, बलवीर पटियाल, प्रदीप ठाकुर और अन्य लोग उपस्थित रहे।