फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gulal prepared from marigold, rose and lotus seeds

Hamirpur (Himachal) News: गेंदा, गुलाब और कामल के बीजों से तैयार किया गुलाल

Fri, 14 Mar 2025 04:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 14 Mar 2025 04:57 AM IST
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। त्वचा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नेरी महाविद्यालय के पुष्प एवं स्थल सौंदर्य विभाग ने केमिकल फ्री रंग तैयार किए हैं। होली से एक दिन पूर्व वीरवार को विभाग की ओर से महाविद्यालय में स्टॉल लगाया गया। स्टॉल में गेंदा, गुलाब, कामल के बीज (फल) व इरेशन के पत्ते व तने आदि से तैयार गुलाल को बेचा गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और क्षेत्रवासियों ने रंगों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


महाविद्यालय के पुष्प एवं स्थल सौंदर्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. जागृति गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय में अद्भुत ढंग से केमिकल फ्री रंगों का निर्माण किया गया है। इसके लिए महाविद्यालय परिसर में ही लगे फूल और पौधों का प्रयोग किया गया है। महाविद्यालय में तैयार किए रंग पूरी तरह से ऑर्गेनिक माध्यम से तैयार किए गए हैं। इन रंगों से स्वास्थ्य पर कोई भी विपरीत असर नहीं पड़ता है। महाविद्यालय में बाजार से बहुत सस्ते दामों पर 100 ग्राम गुलाल प्रति पैक्ट कीमत मात्र 50 रुपये रखी गई है। इसके लिए महाविद्यालय में स्टॉल लगाया गया है कोई भी व्यक्ति आकर खरीदारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed