फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Great start of state level women's sports meet with folk dance

Hamirpur (Himachal) News: लोकनृत्य के साथ राज्यस्तरीय महिला स्पोर्ट्स मीट का शानदार आगाज

Wed, 08 May 2024 04:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:25 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा निदेशक ने ध्वजारोहण के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली
विज्ञापन

दिन में तापमान अधिक होने के चलते शाम को करवाई सांस्कृतिक प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में राज्यस्तरीय कल्चरल एवं एथलेटिक्स स्पोर्ट्स मीट का बुधवार को लोकनृत्य के साथ शानदार आगाज किया गया। मुख्यातिथि तकनीकी शिक्षा निदेशक अक्षय सूद ने शुभारंभ पर ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने कहा कि विभाग का यह प्रयास रहता है कि आईटीआई में पहुंचकर अभ्यर्थी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करके भविष्य में सरकारी क्षेत्र या प्राइवेट क्षेत्र के साथ-साथ स्वरोजगार के क्षेत्र में भी अपना भविष्य तय करें। इससे पूर्व मुख्य अतिथि को जिला खेल काउंसिल के अध्यक्ष एवं आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य ने शाल और टोपी भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश स्तर के सभी 12 जिलों की कुल 408 महिला खेल प्रतिभागियों के अलावा आईटीआई के प्रधानाचार्य और आईटीआई रैल की प्रबंधन कमेटी और स्वयंसेवी भी उपस्थित रहे। स्पोर्ट्स मीट के पहले दिन लोकनृत्य में महिला अभ्यर्थियों ने अपनी कला से सबका मन मोह लिया। यह स्पोर्ट्स मीट चार दिन तक चलेगी। पहले दिन देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिता करवाई गई। दिन में तापमान अधिक होने से कोई भी गतिविधि नहीं हो सकी। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों से आईं महिला खेल प्रतिभागियों के रहने, खाने-पीने और ठहरने का उचित प्रबंध आईटीआई में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed