फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   gram panchayat election in hamirpur

हमीरपुर में दूसरे चरण में आज 82 पंचायतों में होंगे चुनाव

Mon, 18 Jan 2021 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को जिले की 82 ग्राम पंचायतों के 476 वार्डों के 476 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देवाश्वेता बनिक ने कहा कि दूसरे चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 476 मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं और वहां सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि विकास खंड बमसन की 17, बिझड़ी की 17, भोरंज की 13, हमीरपुर की 8, नादौन की 20 और सुजानपुर की 7 ग्राम पंचायतों में रविवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।
जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। देवाश्वेता बनिक ने उक्त पंचायतों के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों एवं नियमों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। आईसोलेशन में रह रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भी मतदान का अवसर प्रदान किया जाएगा, लेकिन वे 4 बजे के बाद ही मतदान कर सकेंगे। देवाश्वेता बनिक ने कहा कि मतदान के बाद पंचायत प्रधान, उपप्रधान और पंचायत सदस्यों के मतों की गिनती पंचायतों में आरंभ कर दी जाएगी। जबकि, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती विकास खंड मुख्यालयों पर 22 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

इन पंचायतों में होंगे चुनाव
विकास खंड बिझड़ी में बिझड़ी, धंगोटा, ग्यारा ग्रां, चकमोह, दांदडू , करेर, गारली, कलवाल, बड़ाग्रांजौड़े-अम्ब, ननांवा, टिक्कर राजपूतां, दलचेहड़ा, सोहारी, कठियाणा, समताना कलां, मोरसू सुल्तानी, विकास खंड बमसन में भेरड़ा, चारियां-दी-धार, पुरली, गवारडू, बारीं, लंबलू, धलोट, बधाणी, बराड़ा, डुग्घा, चंबोह, दाड़ी, गसोता, टिक्कर बूहला, ढनवान, पंधेड़, काले अम्ब और विकास खंड भोरंज में धमरोल, चौकी कनकरी, सधरियाण, कड़ोहता, बडैहर, लुददर महादेव,नंधन, उखली भगेटू, भुक्कड़, हनोह, करहा धिरड़ व विकास खंड सुजानपुर में जंगल, बीड़-बगेहड़ा, चलोह, सपाहल, चमियाणा, बनाल, चबूतरा व विकास खंड नादौन, धनेटा, ग्वालपत्थर, भदरूं, बदारन, झलाण, किटपल, अमलैहड़, कलूर कोहला, मझियार, भदरोल, गौना, करौर, बसारल, कमलाह, लाहड कोटलू, बेला, पनसाई, हथोल, भरमोटी खुर्द व विकास खंड हमीरपुर की कुठेड़ा, नेरी, बजूरी, देई-दा-नौण, ब्राहलड़ी,सेर-बलौणी, बल्ह, फरनोल में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed