फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Govind and Anshul pair of Man-Treti stood first in the quiz.

Hamirpur (Himachal) News: प्रश्नोत्तरी में मण-त्रेटी के गोविंद और अंशुल की जोड़ी प्रथम

Fri, 18 Oct 2024 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
कन्या स्कूल नादौन में आयोजित हुआ क्लस्टर स्तरीय बाल मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन में क्लस्टर स्तर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। मेेले में 11 स्कूलों के 91 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बाल मेले में भाषण, विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी, टीएलएम प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता में मण-त्रेटी के शुभम और जलाड़ी की उपासना ने क्रमश: लड़कों और लड़कियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी में मण-त्रेटी के लविश और धन्याल की तन्वी ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में मण-त्रेटी के गोविंद और अंशुल की जोड़ी ने लड़कों में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लड़कियों में कन्या स्कूल नादौन की रूहानी और राधिका गुप्ता ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। टीएलएम प्रदर्शनी में जलाड़ी के दिव्यांशु और कन्या नादौन की नव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक गतिविधियों में मण-त्रेटी के अभय और कन्या नादौन की अंशिका ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिताओं में कमलाह के दीपांशु और जलाड़ी की खुशी ने म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि स्पून रेस और सैक रेस (बोरी दौड़) में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मंजू रानी, संजीव कुमार, अनु बाला और नरेश मलोटिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed