{"_id":"681b4f061aae33ee7b059374","slug":"governor-will-inaugurate-awareness-rally-and-lab-in-hamirpur-on-red-cross-day-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-155194-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रेडक्रॉस दिवस पर हमीरपुर में जागरूकता रैली और लैब का उद्घाटन करेंगे राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रेडक्रॉस दिवस पर हमीरपुर में जागरूकता रैली और लैब का उद्घाटन करेंगे राज्यपाल
Thu, 08 May 2025 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 08 May 2025 05:45 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आठ मई को अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर हमीरपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि राज्यपाल सात मई सायं 7:30 बजे शिमला से हमीरपुर पहुंचेंगे। आठ मई को प्रात: 9:30 बजे सर्किट हाउस, हमीरपुर से जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से निकाली जा रही स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके पश्चात सुबह 10:10 बजे राज्यपाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में रेडक्रॉस लैब का पुन: शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत 10:40 बजे राज्यपाल उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे, जहां रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रम समापन के उपरांत, राज्यपाल सायं 4:30 बजे हमीरपुर से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन