{"_id":"67e2fb262945a4cc8205cea4","slug":"government-should-withdraw-the-decision-regarding-increasing-inter-caste-marriage-incentive-amount-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-151531-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि बढ़ाने संबंधित निर्णय वापस ले सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि बढ़ाने संबंधित निर्णय वापस ले सरकार
Wed, 26 Mar 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार की ओर से अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया गया है। प्रोत्साहन राशि को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये किया गया है। सरकार के इस निर्णय से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। सरकार यदि इस निर्णय को वापस नहीं लेती है तो राजपूत सभा सड़कों पर उतरेगी। यह निर्णय हमीरपुर में आयोजित राजपूत महासभा हमीरपुर की बैठक में लिया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री केएस जम्वाल सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में केएस जम्वाल ने कहा कि अप्रैल महीने में हमीरपुर कार्यकारिणी का पुन: गठन किया जाएगा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि अन्य जातियों की तर्ज पर सामान्य वर्ग आयोग का गठन किया जाए। वहीं राजपूत तथा ब्राह्मण कल्याण बोर्डों का गठन करके बैठकों का आयोजन किया जाए। प्राइमरी स्कूल में पहली से आठवीं तक के सामान्य वर्ग के सभी बच्चों को वर्दी की एवज में एक समान 600 रुपये प्रदान की जाएं।
विज्ञापन